Husband Wife Joke

एक मैनेजर पति और उसकी पत्नी की कहानी!

पत्नी - रात का खाना आज बाहर करेगें।

पति - ठीक है ... हम किसी साधारण रेस्तरां में चलते हैं।

पत्नी - नहीं, रॉयल पैलेस हो��ल में चलते हैं।

पति - (एक मिन�� के लिए मड़न) ठीक है, 7 बजे चलते हैं।

ठीक सात बजे पति-पत्नी अपनी कार में घर से निकले। रास्ते में -

पति - जानती हो एक बार मैंने अपनी बहन के साथ पानीपूरी प्रतिस्पर्धा की थी। मैंने 30 पानी पूरी खाई और उसे हरा दिया।

पत्नी - क्या यह इतना मुश्किल है?

पति - मुझे पानी-पूरी प्रतियोगिता में परास्त करना बहुत मुश्किल है।

पत्नी - मैं आसानी से आपको हरा सकती हूँ।

पति - रहने दो ये तुम्हारे बस का नहीं।

पत्नी - हमसे प्रतियोगिता करने चलिये।

पति - तो आप अपने आप को हारा हुआ देखना चाहती हैं?

पत्नी - चलिये देखते हैं।

वे दोनों एक पानी-पूरी स्��ॉल पर रुके और खाना शुरू कर दिए ।

25 पानी पूरी के बाद पति ने खाना छोड़ दिया।

पत्नी का भी पे�� भर गया था, लेकिन उसने पति को हराने के लिए एक और खा लिया और चिल्लाई , `तुम हार गये।`

बिल 50 रुपये आया। और पत्नी वापस घर आते हुए शर्त जीतने की खुशी में खुश थी।

कहानी से नैतिक शिक्षा:

`एक प्रबंधक का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम निवेश के साथ कर्मचारी को संतुष्�� करना होता है। कम निवेश पर मजबूत वापसी सुनिश्चित!`
Posted by Ťhê Řåvî
734 Viewed this Joke

Post your Comment on this Husband Wife joke

Follow us on Facebook