super
ट्रेफिक पुलिस वाले ने एक बाइक सवार लड़के को सिग्नल तोड़ते हुए पकड़ लिया. पुलिस वाला (चालान बुक निकालते हुए ) – चल नाम बोल … लड़का – गलती हो गई सर …. ! पुलिस वाला – नाम बोल …. लड़का – माफ कर दो सर … दोबारा ऐसा नहीं करूँगा …. पुलिस वाला – नाम बोल …. लड़का – प्लीज सर … इस बार जाने दो … आगे से ध्यान रखूंगा … पुलिस वाला – नाम बोल … लड़का – आदिमूलन करिकालन त्रिकुलावात्ती वेंकटेश्वर स्वामी …. पुलिस वाला (चालान बुक बंद करते हुए ) – चल अभी निकल …. आगे से रेड लाइट का ध्यान रखना !!!
Posted by Berani Jitendra
413 Viewed this Joke
Post your Comment on this Latest joke