Rajniti ke teen niyam
एक नेता का बेटा अपने पिता से बोला- पापा मुझे भी राजनीति में आना हैं, कुछ टिप्स दो...!
नेता- बेटा, राजनीति के तीन कठोर नियम होते हैं।
चलो में तुम्हें पहला नियम समझाता हूं- यह कहकर नेताजी ने बेटे को छत पर भेज दिया और खुद नीचे आकर खड़े हो गए।
फिर बोले- अब छत से नीचे कूद जाओ।
बेटा- पापा, मैं इतनी ऊंचाई से कूदा तो हाथ-पैर टूट जाएंगे।
नेता- बेटा तू बेझिझक कूद जा, मैं हूं ना, पकड़ लूंगा।
लड़के ने हिम्मत की और कूद गया, पर नेताजी नीचे से हट गए, बेटा धडा़म से औंधे मुंह गिरा।
बेटा कराहते हुए बोला- पापा! आपने तो कहा था कि मुझे पकड़ेंगे, फिर हट क्यों गए?
नेता- यह हैं पहला सबक कि राजनीति में अपने बाप का भी भरोसा मत करो।
Posted by dipak solanki
2082 Viewed this Joke
Post your Comment on this Latest joke